Breaking News
Home / breaking / 9 अक्टूबर सोमवार को कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

9 अक्टूबर सोमवार को कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, 14.17 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ

मेष राशि :- आज मन लगाकर कार्य करें सफलता प्राप्‍त होगी। संतान सुख मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा।

वृषभ राशि :- आज किसी प्रिय मित्र से मुलाकात संभव है। शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता। आर्थिक स्थिति उत्‍तम रहेगी। सुख शांति का वातावरण रहेगा।

मिथुन राशि :- आज व्‍यापार व्‍यवसाय अच्‍छा चलेगा। व्‍यस्‍तता रहेगी। परिश्रम का फल प्राप्‍त होगा। घर में क्‍लेश से बचें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। किसी से मन मुटाव हो सकता है।

कर्क राशि :- आज स्‍वयं पर विश्‍वास रखें। क्रोध को अपने ऊपर हावी न होने दें। मित्रों से सलाह लें। मेहमानों का आगमन संभव। परिवार में सुख शांति। स्‍वास्‍थ्‍य उत्‍तम रहेगा।

सिंह राशि :- आज खर्च में बढ़ोतरी होगी। व्‍यापार व्‍यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। मानसिक चिंता और तनाव कम होंगे। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात संभव। सुखद वातावरण।

कन्या राशि :- आज नवीन वस्‍त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति उत्‍तम रहेगी। परिवार व मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्‍त होगा। मन शांत रहेगा।

तुला राशि :- आज ग्रह अनुकूल नहीं हैं। क्रोध से परेशानी। योजनाएं विफल होंगी। आत्‍मविश्‍वास बनाए रखें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। अधिक खर्च से बचें। ईश्वर का स्मरण करें।

वृश्चिक राशि :- आज नवीन पद प्रतिष्‍ठा की प्राप्ति संभव। मेहनत का प्रतिफल उम्मीद के अनुसार नहीं मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्‍य रहेगी। अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें। दुर्घटना का भय।

धनु राशि :- आज आप भविष्‍य की योजना बनाएंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय बेहतर है। स्‍वास्‍थ्‍य उत्‍तम। खानपान में सावधानी बरतें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

मकर राशि :- आज नौकरी में प्रतिस्‍पर्धा का वातावरण रहेगा। परिश्रम का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्‍य। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग हैं।।

कुंभ राशि :- आज कामकाज के लिए समय उपयुक्‍त है। व्‍यापार में प्रतिस्‍पर्धा। नकारात्‍मक विचारों से बचें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। जीवनसाथी के विचारों का सम्‍मान करें।

मीन राशि :- आज आपको अनजाना भय सताएगा। सुख में कमी आएगी। परिश्रम से लाभ संभव। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। नौकरी में प्रतिस्‍पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …