Breaking News
Home / breaking / 9 जून शुक्रवार को आपके सितारे क्या कहते हैं, पढ़ें आज का राशिफल

9 जून शुक्रवार को आपके सितारे क्या कहते हैं, पढ़ें आज का राशिफल

 

ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, सम्वत 2074, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 18.40 बजे प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ 

 

 

मेष :- आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहेगी। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। विवाहोत्सुकों के विवाह का आयोजन सफलतापूर्वक होगा।

वृषभ :- आपके लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी तथा आपके कार्य की उचित प्रशंसा भी होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य भी सरलतापूर्ण संपन्न होंगे और उन कार्यो से लाभ भी होगा।

मिथुन :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आफको प्रतिस्पर्धियों और उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद करने से बचना होगा। आनंद-प्रमोद से सम्बंधित वस्तुओं को खरीदने में खर्च अधिक होने की संभावना है।

कर्क :- आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा, लेकिन आपको संभलकर चलना होगा। आज आपको अनैतिक कार्य और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना पड़ेगा। वाणी पर संयम रखिएगा। परिवार में तकरार होने से शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको सताएगी।

सिंह :- आज का दिन आपके लिए शुभ है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप प्रसन्न और आनंदित रहेंगे। मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे और आनंददायी प्रवास भी कर पाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा।

कन्या :- आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आपके स्वभाव में कुछ अधिक संवेदनशीलता रहेगी। कार्य सफलता से मानसिक रूप से आप प्रफुल्लित रहेंगे। यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

तुला :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज आप अपनी बौद्धिक शक्ति से लेखन कार्य और अन्य सृजनात्मक कार्य करने में आगे बढेंगे। विचारों में आते शीघ्र परिवर्तन से मानसिक रूप से आप स्वस्थ नहीं रह पाएंगे। यात्रा टालें। आकस्मिक खर्च के योग हैं।

वृश्चिक :- आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायी है। आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। स्वभाव में से हठीलापन छोड़कर आगे बढेंगे तो अनेक समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा। नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन का खर्च अधिक होने की संभावना है।

धनु :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा। परिवारजनों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन बनेगा। छोटे प्रवास का योग है। मित्रों और स्वजन के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा।

मकर :- आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। आज आपको अधिक वाद-विवाद करने से बचना होगा, यही आपके हित में होगा। धार्मिक कार्यों और उपासना के पीछे धन का खर्च हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसलिए वाणी को संयमित रखें।

कुंभ :- आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। सांसारिक विषयों की बजाय आध्यात्मिक विषयों की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। प्रवास-पर्यटन की प्रबल संभावना बन रही है। अच्छा भोजन और नए वस्त्र भी प्राप्त हो सकते हैं।

मीन : – आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। आपको मनोबल व आत्मविश्वास में दृढ़ता का अनुभव हो सकता है। घर में सुख-शांति का वातावरण रह सकता है मगर इसके लिए स्वभाव और वाणी में उग्रता पर संयम रखने का प्रयास करें।

Check Also

थानेदार के नाम पर घूस लेते पुलिस कांस्टेबल अरेस्ट

डूंगरपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने के पुलिस कांस्टेबल …