Breaking News
Home / breaking / 9 मई बुधवार को आपका भाग्य कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

9 मई बुधवार को आपका भाग्य कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2075, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 22.27 बजे बाद दशमी तिथि प्रारम्भ

 

मेष राशि :- आज आप आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पिता का सहयोग मिलेगा।

 

वृष राशि :- आज आपके जीवन में मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मिथुन राशि :- आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

 

कर्क राशि :- आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

सिंह राशि :- आज मानसिक शान्ति रहेगी। किसी पुराने मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाने के भी योग बन रहे हैं।

कन्या राशि :- आज कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि :- आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुस्वाद खानपान में रुचि रहेगी। परन्तु स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

 

वृश्चिक राशि :- आज घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं।

धनु राशि :- आज आलस्य की अधिकता रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।

मकर राशि :- आज मन अशान्त रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कुंभ राशि :- आज आपके घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

मीन राशि :- आज मन में नकारात्मकता रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …