Breaking News
Home / breaking / न्यूटन का कमाल : आज ही रिलीज हुई और आज ही ऑस्कर की दावेदार

न्यूटन का कमाल : आज ही रिलीज हुई और आज ही ऑस्कर की दावेदार

 

मुंबई। बॉलीवुड में शुक्रवार को चमत्कार हो गया। एक्टर राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ रिलीज होते ही ऑस्कर की दावेदार हो गई। ‘न्यूटन’ को भारत की तरफ से आधिकारिक तौर पर ऑस्कर अवॉर्ड्स में एंट्री मिली है।

‘न्‍यूटन’ एक ईमानदार सरकारी कर्मचारी पर आधारित फिल्‍म है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की सलेक्शन कमेटी ने शुक्रवार को ही यह घोषणा की है। ऑस्कर के लिए पेश की गई 26 फिल्मों में से न्यूटन का चयन किया गया है।

यह है फ़िल्म की कास्ट

फिल्म में राजकुमार राव ने न्यूटन का किरदार निभाया है। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंजलि पाटिल, रघुबीर यादव भी अहम भूमिकाओं में हैं।

 

यह भी पढ़ें

क्या जयपुर के जयगढ़ फोर्ट का खजाना लूट की कहानी है फ़िल्म ‘बादशाहो’

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …