मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह भले ही अपने रिश्ते के बारे में मीडिया के सामने कहने से कतराते हो लेकिन दोनों एकदूसरे का साथ बखूबी निभाते हैं। खबरों की मानें तो हाल ही में दीपिका सबसे नजरें बचाकर रणवीर से मिलने पेरिस पहुंचीं थी जहां दोनों ने क्वालिटी टाइम स्पेंड किया।
रणवीर इन दिनों पेरिस में अपनी आगामी फिल्म बेफ्रिके की शूटिंग कर रहे हैं। दीपिका ने हाल ही में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज की शूटिंग खत्म की है। बस तो वे चुपके-चुपके निकल गई रणवीर से मिलने। दीपिका नहीं चाहती थी कि इस बात की किसी को कानोंकान खबर हो लेकिन फैंस ने उन्हें पहचान ही लिया।
Check Also
महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट
टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …