Breaking News
Home / breaking / विनोद खन्ना की पत्नी बोलीं- उनकी हालत में है सुधार

विनोद खन्ना की पत्नी बोलीं- उनकी हालत में है सुधार

Vinod khanna
मुम्बई। मीडिया और सोशल मीडिया पर आप दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना की यह तस्वीर देखकर विचलित न हों। विनोद खन्ना की तबीयत में सुधार है।

खुद उनकी पत्नी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि उनकी वह तस्वीर छापकर हमारा दिल न दुखाएं।

add kamal
पिछले दिनों विनोद खन्ना को डीहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया था। बेटे राहुल खन्ना ने अगले ही दिन उनकी तबीयत में सुधार की बात कही थी।
इसके बाद उनकी ऐसी तस्वीर वायरल हो गई जिसमें उन्हें काफी कमजोर दिखाया गया।
इस तस्वीर के साथ ही उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने की खबर और यहां तक की मौत तक की अफवाह भी उड़ी। फैमिली उनके हेल्थ को लेकर चुप थी, लेकिन हॉस्पिटल की तरफ से स्टेटमेंट जारी कर कहा गया कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

keva bio energy card-1

अब विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने सोशल मीडिया के जरिए सभी मीडिया हाउस से उनकी प्रिवेसी बरकरार रखने का अनुरोध किया है।

उन्होंने सभी मीडिया हाउस से निवेदन करते हुए कहा है कि उनकी वह तस्वीर न छापी जाए, जिसमें वह काफी बीमार लग रहे हैं। कविता ने लिखा, ‘विनोद खन्ना की तस्वीरें छापना बंद करें। प्लीज़ उन्हें परेशान न करें। वह हमारे हीरो हैं और उन्हें ऐसा ही बने रहने दें।’

यह भी पढ़ें

विनोद खन्ना की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

http://www.newsnazar.com/bollywood/विनोद-खन्ना-की-तबीयत-बिगड़

Check Also

नशीला ज्यूस पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, गंदा वीडियो भी बना लिया

  जयपुर। कानोता थाना इलाके में नशीला पदार्थ पिलाकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला …