Breaking News
Home / breaking / सलमान की मुंहबोली बहन बनीं आर जे

सलमान की मुंहबोली बहन बनीं आर जे

add kamal

मुंबई। अभिनेता सलमान खान की मुंहबोली बहन के तौर पर मशहूर अभिनेत्री श्वेता रोहिरा अब बतौर रेडियो जॉकी अपना एक नया करियर शुरु करने जा रही हैं।

11-13-59-images

कई टीवी शोज में काम कर चुकी श्वेता की एक और पहचान ये है कि वे अभिनेता पुलकित सम्राट की पत्नी रही हैं।

इन दिनों दोनों के बीच अदालत की प्रक्रिया चल रही है। बतौर आरजे अपने नए करियर की शुरुआत को लेकर श्वेता काफी उत्साहित और रोमांचित हैं।

11-14-28-images

रेडियो के क्षेत्र में ये उनका पहला काम नहीं है। वे बताती हैं कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रेडियो लाइन में क्रिएटिव लेखक के तौर पर की थी।

उनका कहना है कि टीवी शोज से पहले उन्होंने कई रेडियो शोज के स्क्रिप्ट लिखे थे। उनका कहना है कि बतौर आरजे काम करने का उनका सपना पुराना रहा है।

keva bio energy card-2

उन्होंने कई बार आरजे बनने की कोशिश की और ऑडिशन भी दिए, लेकिन कभी उनका सिलेक्शन नहीं हुआ। वे खुश हैं कि अब उनका ये सपना पूरा होने जा रहा है।

मजे की बात ये है कि जिस रेडियो स्टेशन से वे बतौर आरजे जुड़ी हैं, उसकी फाउंडर मेंबर और डायरेक्टर उनकी मां काजल रोहिरा हैं।

श्वेता कहती हैं कि रेडियो स्टेशन प्रोफेशनल है, इसीलिए उनको कई बार रिजेक्ट किया गया। बतौर आरजे श्वेता का पहला शो अप्रैल में शुरू होगा।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …