Breaking News
Home / breaking / आठवीं की छात्रा के साथ चाकू की नोक पर रेप

आठवीं की छात्रा के साथ चाकू की नोक पर रेप

कुुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र के एक गांव की आठवीं की छात्रा से 12वीं के छात्र द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा की मां सदमे की वजह से बीमार हो गई। तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात छात्रा शौच के लिए जा रही थी कि आरोपी किशोर ने चाकू दिखाकर उसे अपने साथ गांव के बाहर बगीचे में ले गया और दुष्कर्म किया।

कुछ देर बाद वह घर पहुंची तो उसकी बिगड़ी हालत देखकर परिजन परेशान हो गए। किशोरी ने मां को अपने साथ हुई घटना बताई तो मां सदमे से रोने लगी। रात में मां की तबीयत बिगड़ गई। परिजन मां-बेटी को अस्पताल ले गए। दोनों की हालत में सुधार के बाद शनिवार को पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी।

इस संबंध में एसओ राम आशीष यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …