Breaking News
Home / breaking / कानपुर शर्मसार : 72 वर्षीय वृद्धा की दुष्कर्म से मौत, आरोपी गिरफ्तार

कानपुर शर्मसार : 72 वर्षीय वृद्धा की दुष्कर्म से मौत, आरोपी गिरफ्तार

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना में नशे में धुत एक युवक ने वृद्धा को हवस का शिकार बनाया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि किदवई नगर क्षेत्र स्थित जूही डिपो के निकट मलिन बस्ती निवासी अमर (22) ने पड़ोस में रहने वाली 72 वर्षीय वृद्धा के साथ बलात्कार किया। अधिक रक्तश्राव के कारण महिला की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होने बताया कि मलिन बस्ती में सरकारी विभाग में कार्यरत एक कर्मी परिवार के साथ रहते है। इनकी मां मकान के पीछे वाले हिस्से में बने कमरे में सो रही थी। कर्मी की बेटी सुबह दादी को चाय देने गई तो कमरा अंदर से बंद था। खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो नातिन ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनो ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में पड़ोस में रहने वाला युवक नशे की हालत में था। परिजनों ने जैसे ही मां को उठाया तो रक्ताश्राव होने लगा।

वृद्धा को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम में वृद्धा के साथ बलात्कार की पुष्टि हुयी है। पुलिस अधीक्षक दक्षिण रवीना त्यागी ने बताया कि अभियुक्त अमर आवारा किस्म का है और नशे की हालत में मोहल्ले में आये दिन विवाद आदि करता रहता है।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …