Breaking News
Home / breaking / कार हादसे में कथावाचक समेत छह की मृत्यु

कार हादसे में कथावाचक समेत छह की मृत्यु

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी के सैनी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में कार सवार सभी छह लोगों की मृत्यु हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक राजबीर सिंह ने यहां बताया कि मध्यप्रदेश के सागर के रहने वाले छह लोग कार से प्रयागराज जा रहे थे। कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर अजुवा कस्बे के पास कार का टायर फट गया और वह बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़कर सड़क की दूसरी और चली गई और सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पर सवार सभी छह लोगों की मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों में एक सागर निवासी कथावाचक राम सहाय दुबे की शिनाख्त हुई है। सभी मृतक मध्यप्रदेश के सागर इलाके के रहने वाले है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

Check Also

खुले आसमां तले काटनी पड़ी रही रातें, कैंप में रुके चारधाम तीर्थयात्रियों का हंगामा

ऋषिकेश। इस बार चार धाम यात्रा पटरी से उतर चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों की अदूरदर्शिता …