Breaking News
Home / breaking / चाइनीज डोर से कटा बाइक सवार का गला, एक दर्जन से अधिक लगे टांके

चाइनीज डोर से कटा बाइक सवार का गला, एक दर्जन से अधिक लगे टांके

 

 
यमुनानगर। बाजार में पतंग उड़ाने के लिए बिक रही चाइनीज डोर न जाने कितनों के लिए जानलेवा बन चुकी है। ताजा मामला यमुनानगर का है यहां 53 वर्षीय बाइक सवार व्यक्ति का चाइनीज डोर से गला कट गया तथा उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी सर्जरी की गई तो एक दर्जन से अधिक टांके लगे है।

मिली जानकारी के अनुसार महावीर कालोनी के रहने वाले 53 वर्षीय राजेश ग्रोवर बिस्किट व नमकीन की सप्लाई करता है। शाम को वह सप्लाई देकर बाइक से वापस लौट रहा था। जब वह तेजली के पास पहुंचा। तभी अचानक से चाइनीज डोर की चपेट में आ गया। जिससे उसका गला कट गया। डोर गले में फसने से बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर जा गिरा।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …