Breaking News
Home / breaking / नई नवेली दुल्हन बीच सड़क पति को छोड़कर थाने पहुंची, बोली-प्रेमी संग रहूंगी

नई नवेली दुल्हन बीच सड़क पति को छोड़कर थाने पहुंची, बोली-प्रेमी संग रहूंगी

Demo pic

 

आगरा। शमसाबाद में शादी के 11वें दिन ससुराल जाते समय बीच सड़क पर पति को धोखा देकर दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई थी। अब वो थाने पहुंची और बताया कि पति उसे पसंद नहीं है। प्रेमी के साथ ही रहना है। प्रेमी भी उसे साथ रखने को तैयार है। हालांकि वह चार बच्चों का पिता भी है। परिजन दोनों को समझाने में लगे रहे, लेकिन किसी की बात मानने को तैयार नहीं है।

परिजनों ने बताया कि विवाहिता की पहली शादी पांच साल पहले हुई थी। शादी के एक माह बाद ही वह मायके आकर रहने लगी थी। ससुराल जाने से मना कर दिया। दूसरी शादी 22 अप्रैल को फतेहाबाद क्षेत्र के एक ग्राम में की गई। बुधवार को पति विवाहिता को विदा कराकर घर जा रहा था।

 

 

पर, रास्ते में ही विवाहिता ने प्रेमी के साथ जाने का प्लान बना लिया था। वो जब बाइक से जा रही थी, तभी पीछे से दूसरी बाइक पर प्रेमी आया। उसने रुकने का इशारा किया। जैसे ही पति ने बाइक धीमी की तो विवाहिता कूद गई और दौड़कर प्रेमी की बाइक पर बैठ गई।

 

आरोप ये भी है कि जब पति ने विरोध किया तो प्रेमी के साथ आए उसके दोस्तों ने मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद पति कुछ भी न कर सका। इसके बाद पति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने शिकायत के बाद विवाहिता की तलाश शुरू कर दी थी।

यह भी देखें

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …