Breaking News
Home / breaking / पाकिस्तानी महिला को 35 साल बाद मिली भारत की नागरिकता, और भी कई कतार में 

पाकिस्तानी महिला को 35 साल बाद मिली भारत की नागरिकता, और भी कई कतार में 

लखनऊ। भारत और पाकिस्तान रिश्ते इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहे। दोनों पडोशी देश एक दूसरे को लेकर कुछ न कुछ बयानबाजी करते रहते है। इस बीच भारत सरकार ने पाकिस्तान की एक महिला को 35 साल बाद नागरिकता प्रदान की है।
उत्तर प्रदेश निवासी सैयद मोहम्मद ने पाकिस्तान की जुबेदा (55) नामक महिला शादी की थी। शादी के तुरंत बाद ही उसने भारतीय नागरिकता के लिए अर्जी की थी।

लेकिन सरकार ने कानूनी अड़चनों की वजह से उन्हें भारतीय नागरिकता नहीं मिल पाई। इसके के लिए उन्हें 35 साल का लम्बा इंतजार करना पड़ा। वह 1994 से लॉन्ग टर्म वीजा की मदद से भारत में रह रही थी, इसी हफ्ते नागरिकता प्रदान की गई। अब वह इसके बाद आधार, राशन और वोटर कार्ड जैसे दस्तावेज के लिए आवेदन कर सकेगी। जुबेदा की दो बेटियां रुमेशा (30) और जुमेशा (26) है और दोनों शादीशुदा हैं।

यही नहीं अभी 25 पाकिस्तानी महिलाएं ऐसी हैं, जो भारतीय नागरिकता के लिए इंतजार कर रही हैं। जबकि, कई ऐसे हैं, जो विवाह करके यहां आए लेकिन नागरिकता नहीं मिलने से वर्षों से यहां रह रहे हैं।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …