Breaking News
Home / breaking / पेट्रोल की कीमत 83 रुपए पार, आज भी महंगा हुआ 

पेट्रोल की कीमत 83 रुपए पार, आज भी महंगा हुआ 

अजमेर। एक तरफ कोरोना के कारण लॉकडाउन होने से लोगों का पेट पालना मुश्किल हो रहा है तो दूसरी तरफ मोदी सरकार उनकी जेब पर भार बढ़ा रही है। लॉकडाउन में ढील के साथ ही तेल कम्पनियां पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ा रही हैं। आज दसवें दिन भी लोगों की जेब पर बोझ बढ़ाया गया है।

तेल कम्पनियों ने आज मंगलवार को पेट्रोल 50 पैसे और डीजल भी 56 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है।

विगत 10 दिन में पेट्रोल और डीजल पांच रुपए से ज्यादा महंगा हो चुका है।

अजमेर में आज के रेट

 आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के रेट हैं।

Date 16-JUN-2020

Petrol        83.30

Diesel       75.76

Power       86.70

Turbo        79.27

बीते कल के रेट

Date 15-JUN-2020

Petrol        82.80

Diesel       75.20

Power       86.20

Turbo        78.71

Check Also

 20 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर …