Breaking News
Home / breaking / पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी गिरे, लोगों को राहत

पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी गिरे, लोगों को राहत

अजमेर। पेट्रोल-डीजल के दाम शुक्रवार को भी कम हुए हैं। पिछले डेढ़ महीने से लोगों को लगातार राहत मिल रही है। इससे पहले पेट्रोल 85 रुपए पार होने से जनता में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष फैल गया था। तब पीएम नरेन्द्र मोदी ने तेल कम्पनियों के प्रमुखों की बैठक लेकर दाम कंट्रोल करने पर चर्चा की। उसके बाद से ही दाम लगातार कम हो रहे हैं जबकि कहा यह जा रहा है कि कच्चे तेल के भावों में कमी के कारण ऐसा हो रहा है।


उधर, आम जनता में यह भी चर्चा है कि 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए पेट्रोल-डीजल सस्ता किया जा रहा है। आज शुक्रवार को मतदान सम्पन्न होने के बाद रेट फिर बढ़ने लगेंगे। जनता की आशंका सच होगी या नहीं, यह तो कल से पता चलेगा, बहरहाल आज भी दोनों तेल पदार्थों के दामों में कमी घोषित की गई है।

अजमेर में आज पेट्रोल के दाम में 39 पैसे और डीजल के दाम में 41 पैसे की कमी हुई है। आज अजमेर में पेट्रोल 71.24 रुपए प्रतिलीटर बिकेगा।

आगरा गेट स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

अजमेर में आज के रेट

Date.     07-DEC-18

Petrol.          71.24

Diesel.          67.54

Power.         74.07

Turbo.          70.75

बीते कल के रेट

Date.      06-DEC-18

Petrol.           71.63

Diesel.           67.95

Power.           74.46

Turbo         71.17

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …