Breaking News
Home / breaking / बॉयफ्रेंड की शादी के दो दिन पहले बारात लेकर पहुंच गई गर्लफ्रेंड, दरवाजे पर बजवाया बैंड

बॉयफ्रेंड की शादी के दो दिन पहले बारात लेकर पहुंच गई गर्लफ्रेंड, दरवाजे पर बजवाया बैंड

  

 

गोरखपुर। चौरीचौरा के सरदारनगर इलाके के रामपुर गांव में बुधवार को एक लड़की गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर लड़के के घर पहुंच गई। आरोप है कि लड़की और लड़के के बीच पिछले एक साल से प्रेम सम्‍बन्‍ध बना हुआ था लेकिन सेना में नौकरी पाने के बाद लड़के का मन बदल गया। उसने शादी से इनकार कर दिया।

लड़के के दरवाजे पर रो-रोकर लड़की ने बताया कि लड़के की दो दिन बाद दूसरी लड़की से शादी होने वाली है। इस बात की भनक लगी तो वह बुधवार को गाजे-बाजे के साथ अपने परिवारीजनों को लेकर लड़के के घर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस लड़के और लड़की के साथ दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई। अब दोनों ओर से सुलह की कोशिशें हो रही हैं।

यह भी देखें

झंगहा थानाक्षेत्र के कटहरिया निवासी एक लड़की का प्रेम प्रसंग चौरीचौरा के सरदारनगर इलाके के रामपुर रकबा निवासी एक लड़के से था। एक साल पहले लड़की ने लड़के के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। उसका कोर्ट में मामला चल रहा है। लड़की का कहना है कि लड़के की नौकरी सेना में लगने के बाद से ही वह शादी करने से मुकर गया। अब लड़के की दो दिन बाद शादी होने वाली है।

 

लिहाजा लड़की अपनी, मां, पिता और अन्य परिजनों को साथ लेकर बाजे के साथ बारात लेकर बुधवार को लड़के के घर पहुंच गई। लड़के के घर के बाहर परिजनों के साथ लड़की खड़ी हो गई और बैंड बजवाने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की को लॉकडाउन का हवाला देकर मनाने की कोशिश की लेकिन लड़की की मांग थी लड़के को उसके सामने बुलाया जाए और कार्रवाई की जाए। अन्‍यथा वह आत्महत्या कर लेगी। किसी तरह पुलिस उसे और लड़के के पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर थाने ले आई। थाने पर सुलह की कोशिशें चल रही हैं।

लड़की का आरोप है कि लड़का दो अन्य लड़कियों से भी मंदिर में शादी कर उनकी जिंदगी खराब कर चुका है। वहीं मामले में एसएचओ संतोष कुमार अवस्थी का कहना है मामले में पहले से ही केस दर्ज है। मामला अदालत में है। लड़की और लड़के के पक्ष को समझा बुझाकर कोई रास्‍ता निकालने की कोशिश की जा रही है।

Check Also

एम्स की परीक्षा में नकल कराते दो डॉक्टर समेत पांच लोग गिरफ्तार

देहरादून। ऑल इंडिया स्तर पर एम्स द्वारा आयोजित एमडी परीक्षा (इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस …