Breaking News
Home / breaking / भूख से तड़प रही थीं छात्राएं, रसोई में ताला, डीएम ने बच्चों को खुद परोसा खाना

भूख से तड़प रही थीं छात्राएं, रसोई में ताला, डीएम ने बच्चों को खुद परोसा खाना

बहराइच। जिले में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बभनी में रविवार को सफाईकर्मी व लिपिक के जिम्मे स्कूल छोडकर प्रधानाचार्य समेत सभी जिम्मेदार रसोईघर में ताला जड़कर एक साथ गायब हो गए। भनक लगते ही डीएम डॉ. दिनेश चंद्र विद्यालय पहुंचे।

रसोई का ताला खोलवाया और भूख से बिलख रही छात्राओं को अपने हाथों भोजन परोसकर खिलाया। लापरवाह शिक्षकों का वेतन व संस्था का भुगतान रोक दिया है। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। बड़ी कार्रवाई की तैयारी हो रही है।

समाज कल्याण विभाग की ओर से ब्लॉक क्षेत्र रिसिया के बभनी में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय संचालित हो रहा है। यहां छात्राओं को आवासीय शिक्षा मुहैय्या कराई जा रही है।

रविवार को विद्यालय में कार्यरत प्रधानाचार्य डॉ. संदीप त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्र, फार्मासिस्ट आलोक कुमार तिवारी, सफाई कर्मी सावित्री देवी व रीना देवी, वार्डेन कल्पना सैनी समेत सभी जिम्मेदार एक साथ गायब हो गए। भोजन का समय बीतने के बाद भी रसोई का ताला नहीं खोला गया।

 

एक बजे तक भोजन न मिलने से भूखी छात्राएं बिलखने लगी। इसकी जानकारी डीएम को हुई, बिना देर किए वे सीधे स्कूल पहुंचे। यहां का नजारा देखकर वे दंग रह गए। भोजनावकाश का समय बीतने पर भी रसोई का ताला नहीं खुला और न ही छात्राओं को भोजन वितरित किया गया था। मौजूद  कनिष्ठ लिपिक विनोद को कड़ी फटकार लगाई।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …