Breaking News
Home / breaking / रामजन्मभूमि के प्रमुख पक्षकार महंत भास्कर दास का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

रामजन्मभूमि के प्रमुख पक्षकार महंत भास्कर दास का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

फैजाबाद। रामजन्मभूमि के प्रमुख पक्षकार व निर्मोही अखाड़ा के महंत भास्कर दास का लंबी बीमारी के बाद शनिवार तड़के निधन हो गया। अयोध्या के तुलसीदास घाट पर आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

उन्हें बीते मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ और ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद उन्हें देवकाली स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। तभी से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। महंत भास्कर दास की उम्र 89 साल थी।

 एक परिचय

महंत भास्कर दास गोरखपुर के रहने वाले थे। 16 साल की उम्र में वे अयोध्या की हनुमान गढ़ी पहुंचे थे। जहां वह महंत बलदेव दास निर्मोही अखाड़ा के शिष्य बने। इसी दौरान उनकी शिक्षा दीक्षा भी हुई। इसके बाद उन्हें राम चबूतरे पर बिठा दिया गया और पुजारी नियुक्त किया गया।

वर्ष 1986 में भास्कर दास के गुरु भाई बाबा बजरंग दास का निधन हो गया। इसके बाद इन्हें हनुमान गढ़ी का महंत बना दिया गया। 1993 में महंत भास्कर दास निर्मोही अखाड़े के उपसरपंच बन गए थे। फिर 1993 में ही सीढ़ीपुर मंदिर के महंत रामस्वरूप दास के निधन के बाद उनके स्थान पर भास्कर दास को निर्मोही अखाड़े का सरपंच बना दिया गया। तब से वे निर्मोही अखाड़े के महंत थे।

Check Also

99 बच्चों को ले जा रहे पांच मौलवी गिरफ्तार, बिहार से बस में ले जा रहे थे सहारनपुर

लखनऊ। बिहार के विभिन्न जिलों से 99 बच्चों को बस से सहारनपुर ले जा रहे …