Breaking News
Home / breaking / वाह मोदी जी : आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी

वाह मोदी जी : आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी

अजमेर। मोदी सरकार के राज में महंगाई के ब्रेक फेल हो चुके हैं। सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाकर रोज रिकॉर्ड बना रही है। अब पेट्रोल 105 रुपए के करीब पहुंच गया है। पिक्चर बाकी है। रोजाना दाम बढ़ रहे हैं। आज शनिवार को भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल 37 पैसे और डीजल 38 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है।

मालूम हो कि पिछले डेढ़ साल से देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। लॉकडाउन ने आम आदमी की रोटी मुश्किल कर रखी है। इसके बावजूद सरकार तेल के नाम पर लोगों का तेल निकाल रही है।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date 26-JUN-21

Petrol         104.50

Diesel         97.44

Power         108.32

Turbo          100.94 

बीते कल के रेट

Dt:25-JUN-2021

Petrol        104.13

Diesel        97.06

Power        107.95

Turbo         100.56

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …