Breaking News
Home / breaking / शादी से ऐन पहले दूल्हे का पैर कटा, दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

शादी से ऐन पहले दूल्हे का पैर कटा, दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

हरदोई। असल जिंदगी की कहानियां कभी-कभी फिल्मों को भी मात देती हैं। जमुका गांव की सरोजिनी और उसके मंगेतर आदित्य की कहानी ऐसी ही है। सरोजिनी और आदित्य की शादी पिछले साल तय हुई। इस साल 12 मई को फेरे होने थे लेकिन एक अप्रैल को हादसे में आदित्य घायल हुए और जान बचाने को उनका एक पैर घुटने से काटना पड़ा।

 

रिश्तेदारियों में खुसर-फुसर शुरू हुई तो सरोजिनी अड़ गई। बोली-फेरे तो उन्हीं संग लूंगी। शादी के बाद उनका पैर कट जाता तो…? कोई जवाब नहीं था। 12 मई को आदित्य सरोजिनी को ब्याह लाए।

हरदोई के हन्न पसिगवां गांव के आदित्य की शादी लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थानाक्षेत्र के जमुका गांव की सरोजिनी से तय हुई थी। कक्षा आठ पास सरोजिनी के पिता रामशंकर खेती करते हैं। उसकी मां की मौत हो चुकी है। पिता, दादी-बाबा ने पालन पोषण किया है। सरोजनी के दो छोटे भाई हैं। पिछले साल जून में तिलक हो गया था। इस साल 12 मई को शादी थी। इधर आदित्य के पिता कलक्टर खेती के साथ एक छोटा टेंट हाउस चलाते हैं। आदित्य चार भाई, चार बहन हैं।

भाइयों में तीसरे नंबर के आदित्य टेंट हाउस संभालते हैं। आदित्य के पिता कलक्टर बताते हैं-एक अप्रैल की देर रात गांव से जहानीखेड़ा जाते वक्त किसी वाहन ने आदित्य की बाइक को टक्कर मार दी। वह घायल हो गया। शाहजहांपुर ले गए और फिर वहां से लखनऊ। लखनऊ में 4 अप्रैल को पैर की प्लास्टिक सर्जरी हुई। लेकिन इन्फेक्शन फैल गया। जान बचाने को पैर काटना पड़ा।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …