Breaking News
Home / breaking / सात फेरों से पहले पहुंची पुलिस को देखकर दूल्हा-दुल्हन फरार, बाराती खेतों में छिपकर भागे

सात फेरों से पहले पहुंची पुलिस को देखकर दूल्हा-दुल्हन फरार, बाराती खेतों में छिपकर भागे

आगरा। जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। इसी बीच अचानक से पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर बाराती से लेकर घराती तक हड़बड़ा गए। दोनों पुलिस से छिपते-छिपाते देखे गए। पुलिस से बचने के लिए बाराती पहले खेतों में जाकर छिप गए। फिर यहां से भाग निकले। वहीं दूल्हा-दुल्हन भी पुलिस को देखकर फरार हो गए। शादी समारोह के दौरान इतनी आपाधापी देखकर लोग समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर मामला क्या है। कुछ देर बाद पुलिस कर्मियों ने स्थिति को साफ किया।

मामला आगरा जिले के मंसुखपुरा के गांव करकौली का है। 20 अप्रैल की रात को यहां शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं। दूल्हा बैंडबाजे के साथ बारात लेकर लड़की की चौखट पर पहुंच गया था।

 

कुछ देर बाद शादी का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि मंसुखपुरा गांव में जिस लड़की की शादी हो रही है वह नाबालिग है। इस पर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस फोर्स को देखकर बाराती-घरातियों में हड़कंप मच गया। कोई खेतों में छिपा तो कोई घरों में। बारातियों के साथ दूल्हा-दुल्हन भी फरार हो गए।

बिना खाए पीए बाराती भी छिपते-छिपाते नजर आए। पुलिस ने फिलहाल शादी को रुकवा दिया। पुलिस ने बताया कि एमपी के मुरैना जिले के गांव नया पुरा थाना अंबाह से बारात आई थी। दूल्हे के पिता और भाई को पुलिस हिरासत में लिया गया है। दोनों से थाने में पूछताछ की गई है। पुलिस ने लड़की पक्ष के लोगों को भी थाने बुलाया है। पुलिस ने बताया कि अगर जांच में लड़की नाबालिग निकली तो सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …