Breaking News
Home / breaking / सौतली बेटी के साथ डेढ़ साल से दुष्कर्म कर रहा था पिता

सौतली बेटी के साथ डेढ़ साल से दुष्कर्म कर रहा था पिता

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र में जनकपुरी पुलिस ने सौतली बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के निधन के बाद करीब दो साल पहले दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी के साथ 11 साल की उसकी पुत्री भी आई थी।

रविवार को पत्नी घर से बाहर गई हुई थी। पति ने मौका पाकर उसकी बिटिया के साथ दुष्कर्म किया। मां ने इस बाबत जब बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका पिता एक डेढ़ साल से उसके साथ जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म कर रहा था।

 

आरोपी की पत्नी ने इस मामले की शिकायत जनकपुरी थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Check Also

एम्स की परीक्षा में नकल कराते दो डॉक्टर समेत पांच लोग गिरफ्तार

देहरादून। ऑल इंडिया स्तर पर एम्स द्वारा आयोजित एमडी परीक्षा (इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस …