Breaking News
Home / breaking / हिन्दू महासभा के कलेंडर पर बवाल, मक्का को बताया मक्केश्वर महादेव, ताजमहल को तेजो महालय

हिन्दू महासभा के कलेंडर पर बवाल, मक्का को बताया मक्केश्वर महादेव, ताजमहल को तेजो महालय

अलीगढ़। हिंदू महासभा ने नवसंवत्सर पर नया हिन्दू कैलेंडर जारी किया। इसमें विवाद भड़क गया है।
हिन्दू महासभा की अलीगढ़ शाखा ने रविवार को यह कैलेंडर जारी किया है। जबकि इससे पहले हिन्दू महासभा ने शनिवार को एक और कैलेंडर जारी किया था। कैलेंडर में ताजमहल को तेजो महालय और मक्का को मक्केश्वर महादेव बताया गया है। साथ ही कैलेंडर में कुतुबमीनार को विष्णु स्तंभ बताया गया है। मुस्लिम मस्जिदों को हिन्दू मन्दिर बताने पर विवाद गरमा गया है।

सबसे बड़ा विवाद मुसलमानों के सबसे बड़े तीर्थ स्थल मक्का को मक्केश्वर महादेव मंदिर बताने को लेकर है। कैलेंडर में हिंदू महासभा ने दावा किया गया है कि मक्का कभी शिव मंदिर था। इसलिए आज भी वहां शिवलिंग खंडित अवस्था में मौजूद है।

 

हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पाण्डेय का कहना है कि देश को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए इसलिए यह कैलेंडर जारी किया गया है। पूजा ने कहा कि विदेशी आक्रमणकारियों ने देश के हिंदू धर्म स्थलों को लूटा और धार्मिक स्थलों का नाम बदलकर उन्हें मस्जिद बना दिया। अब उन्हें चाहिए कि हिंदुओं के धार्मिक स्थल उन्हें वापस कर दिए जाएं।

एक अन्य तस्वीर में अयोध्या में गिराई गई बाबरी मस्जिद को राम जन्मभूमि के रूप में दिखाया गया है। संदेश में बताया गया है कि विवादित भूमि में मिले अवशेष साबित करते है कि यहां पर निश्चित रूप से भगवान राम का एक भव्य मंदिर था।

यह भी पढ़ें

ताजमहल को लेकर राजनीति गरमाई, क्या फिर बनेगा तेजोमहालय ?

 

 

Check Also

खुले आसमां तले काटनी पड़ी रही रातें, कैंप में रुके चारधाम तीर्थयात्रियों का हंगामा

ऋषिकेश। इस बार चार धाम यात्रा पटरी से उतर चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों की अदूरदर्शिता …