Breaking News
Home / breaking / 16 साल की लड़की की अस्मत लूटी, दो भाई पुलिस शिकंजे में

16 साल की लड़की की अस्मत लूटी, दो भाई पुलिस शिकंजे में

 

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के जटहा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 साल की नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर रेप का मामला प्रकाश में आया है।

किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मनबढ़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मनबढ़ के भाई को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 साल की बेटी गांव के बाहर घोठे पर अकेली थी कि तभी गांव का ही विशाल यादव घर में घुस गया। लड़की को अकेली पाकर उसके हाथ पैर बांध दिए। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और रेप किया। खेत से उसकी मां पहुंची तो वह उसे उसी हाल में छोड़ कर फरार हो गया। मां ने पति व अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी।

 

घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष जटहा बाजार संजय कुमार, एसआई लल्लन यादव तथा एसआई नंदलाल यादव के साथ मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। आरोपी तथा उसके बड़े भाई को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को पाक्सो एक्ट व बंधक बनाकर रेप का केस दर्ज कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद उसका न्यायालय में बयान कराया जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …