Breaking News
Home / breaking / धनतेरस के बाद त्योहारी मांग में गिरावट से सोना- चांदी के दाम गिरे

धनतेरस के बाद त्योहारी मांग में गिरावट से सोना- चांदी के दाम गिरे

नई दिल्ली। त्योहारी मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 280 रुपए फिसलकर तीन सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 32,070 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 400 रुपए का गोता लगाती हुई 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर शुक्रवार को 13 डॉलर की गिरावट में 1,209.75 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 14.80 डॉलर की गिरावट में 1,210.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी 0.25 डॉलर की गिरावट में 14.12 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से वैश्विक बाजार में पीली धातु पर दबाव बढा हुआ है। घरेलू बाजार में धनतेरस के बाद त्योहारी मांग में जबरदस्त गिरावट आई है जिससे सोने के भाव लुढ़क गए हैं।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …