Breaking News
Home / बातें काम की / यूं करें महिलाओं को टेकल, फिर बरसेगा प्यार

यूं करें महिलाओं को टेकल, फिर बरसेगा प्यार

नई दिल्ली। महिलाओं के बारे में कहा जाता है कि कई ऐसी बातें होती है जिनको वे राज ही रखे रहती हैं। महिलाओं का स्वभाव बहुत शार्मिला होता है। इसलिए उनके दिल की बात को जुबां तक आने में काफी समय लगता हैं। लेकिन बहुत सी बातें ऐसी है जो हर महिला चाहती हैं। जैसे अपने प्रेमी से प्यार और देखभाल की उम्‍मीद, साथ ही यह भी की उनका प्रेमी उनके नखरे उठाएं, उनके आगे-पीछे घूमें, उन्हें महत्वपूर्ण समझें, उनकी हर बात मानें। आइए ऐसी ही बातों को जानते हैं।
अपनी तारीफ सुनना
महिलाओं को हमेशा उनकी तारीफ करने वाले पुरुष बहुत अच्छे लगते हैं। ऐसे में उन्‍हें बहुत अच्छा लगता है जब प्रेमी उनमें किसी भी तरह का बदलाव दिखने पर तुरंत उनकी प्रशंसा करें। जैसे अगर महिला फिट दिखें, कोई नया हेयरकट करवाया हो या आकर्षक लगें,- तो उनकी तारीफ जरूर करें।
ध्यान रखने वाला पुरुष
महिलाओं को केयर करने वाले पुरुष बहुत पसंद होते है। महिलाएं संवेदनशील होती हैं इसलिए उन्हें ऐसे ही पुरुष बहुत अच्छे लगते हैं। जो परेशानी के समय उनकी अच्छे से देखभाल कर सकें।
कपड़ों से प्रभावित होना
ज्यादातर महिलाएं पुरुषों को उनके पहनावे से भी पसंद करती है। इसलिए पुरुषों को चाहिए कि वह महिलाओं को अपने कपड़ों से प्रभावित करने की कोशिश करें। पुरुषों को हमेशा अपने सौंदर्य और कपड़ों पर ध्यान देना चाहिए। अगर, महिलाएं आपको टाइट जींस में देखना पसंद करती है, तो उनके लिए ज्यादातर टाइट जींस पहनें।
पुराने संबंधों के बारे में जानना
अगर महिलाएं आप से आपके पुराने संबंधों के बारे में बात करना चाहे, तो इसका अर्थ यह नहीं कि आपने कुछ गलत किया है। अपने संबंधों के बारे में बात करने से ना डरें। यह तो आप दोनों के लिए अच्छी बात है, क्योंकि सच्चाई और लंबी बातचीत आप लोगों को एक दूसरे के करीब ला सकती है।
सुझावों को थोपें नहीं
अक्सर पुरुष महिलाओं की समस्या सुने बिना अपने सुझावों को उनपर थोपने लगते हैं। पुरुष, अपनी राय को उन पर थोप कर उनकी दुनिया को सीमित कर देते हैं। इसलिए अगर वह किसी बात से परेशान है, तो उन्हें सलाह देने से पहले उनकी बात को अच्छे से सुनें।
रिश्ते में रोमांस
महिलाएं अपने रिश्ते की कद्र करने के साथ रिश्ते में रोमांस को निरंतर बनाए रखना चाहती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आपका रिश्ता चाहे वह 5 महीने से हो या 5 सालों से उसमें रोमांस को हमेशा बनाएं रखें।
कमियों को जानना
महिलाओं को प्रशंसा करने वाले पुरुषों के साथ-साथ कमियां बताने वाले पुरुष भी पसंद होते हैं। जैसे, अगर महिला लंबे समय तक काम करने के बाद काफी थक गई हैं और चिडचिडापन महसूस कर रही हैं तो उस समय उनकी कमी को बताने वाले पुरुष पसंद आते हैं।
सेक्स में उनकी चाहत
महिला अकसर सेक्स के बारे में बात करना और अपने साथी को खुश करना चाहती हैं। इसलिए आप भी सेक्स के दौरान वह करें जो महिला साथी चाहती है। इसके लिए विनम्र दृष्टिकोण अक्सर सबसे अच्छा होता है। पहले, यह पूछे कि वह क्या चाहती है। फिर अपनी इच्छा को सकारात्मक और सही तरीके से उनके सामने व्यक्त करें।

Check Also

Alert : सेंधा नमक के साथ प्याज खाने से खत्म नहीं होता कोरोना

नई दिल्ली। अगर आप भी यह मानते हैं कि सेंधा नमक के साथ प्याज खाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *