Breaking News
Home / breaking / मुर्गा पुलिस की कस्टडी में रहेगा, तारीख पर कोर्ट में पेश भी किया जाएगा

मुर्गा पुलिस की कस्टडी में रहेगा, तारीख पर कोर्ट में पेश भी किया जाएगा

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक मुर्गा एक मामले में कस्टडी में है और केस प्रॉपर्टी बन गया है। पुलिस को अदालत में कार्रवाई के दौरान उसे पेश करना होगा।

दरअसल बल्लुआना गांव में मुर्गों की लड़ाई करवाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने के अलावा एक मुर्गे को भी कब्जे में लिया। पकड़े गए आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया जबकि मुर्गे को पुलिस कस्टडी में पाला जा रहा है।

यह भी देखें

 

https://youtu.be/xZabQR7uPK0

यह मुर्गा केस चलने तक पुलिस की कस्टडी में रहेगा और अदालत की कार्रवाई के दौरान कोर्ट में पेश भी किया जाएगा। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 ट्राफियां बरामद की हैं।

जानवरों, पशु पछियों की प्रतियोगिताओं पर प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन गांव बल्लुआना में कुछ लोग मुर्गों की लड़ाई प्रतियोगिता करवा रहे थे। इसका पता चलने पर पुलिस ने मौके पर रेड कर राजविंदर सिंह को गिरफ्तार कर एक मुर्गा और 11 ट्रॉफियां बरामद की जब कि मौके से उसके साथी जगसीर सिंह और गुरजीत सिंह फरार हो गए। पुलिस ने राजविंदर सिंह को जमानत दे दी है जब कि उसका मुर्गा पुलिस की कस्टडी में है। जांच अधिकारी निर्मलजीत सिंह ने बताया कि मुर्गा पुलिस की कस्टडी में पाला जा रहा है। अदालती कार्रवाई के दौरान गवाही के दौरान मुर्गे को भी पेश किया जाएगा।

Check Also

26 जुलाई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

सावन मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, रात …