Breaking News
Home / breaking / अगले 24 घण्टे में गिरेगी बर्फ, दिन की गर्मी होगी छू मन्तर

अगले 24 घण्टे में गिरेगी बर्फ, दिन की गर्मी होगी छू मन्तर

नई दिल्ली। राजस्थान समेत कई राज्यों में अभी सर्दी ने जोर नहीं पकड़ा है। यहां तक कि दिन में तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक जा रहा है। केवल सुबह-शाम और रात में ही सर्दी असर दिखा रही है। अब पहाड़ों से आने वाली शीतलहर से मौसम बदलने वाला है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के पहाड़ों पर बारिश और हिमपात का अनुमान जताया है। जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में कई स्थानों पर बारिश, जबकि ऊंचाई वाले अधिकांश भागों में बर्फबारी की संभावना है।
इधर, देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह तापमान में भारी गिरावट के कारण कोहरे और ठंड में बढ़ोतरी देखी गई। इसके अलावा उत्तर भारत के कई राज्‍यों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में  बर्फबारी और हिमपात का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर बारिश और हिमपात के आसार हैं। आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय हिस्सों और तमिलनाडु के तटीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के आंतरिक भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

Check Also

 19 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर …