Breaking News
Home / breaking / अस्पताल में कर्मचारी डीजे पर नाचते रहे , मासूम बच्ची की मौत

अस्पताल में कर्मचारी डीजे पर नाचते रहे , मासूम बच्ची की मौत

सोनभद्र। यहां होली के त्योहार के दौरान विचलित करने आई घटना हुई है। बभनी थाना क्षेत्र के बजिया ग्राम पंचायत निवासी श्याम लाल की तीन वर्षीय बालिका की पानी में डूबने से हालत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे तो सभी कर्मचारी डीजे पर नाचने में मशगूल थे। वह इधर उधर भागते रहे। करीब एक घंटे बाद बच्ची को देखा गया और मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने जांचकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

बजिया ग्राम पंचायत के करकच्छी गांव निवासी श्यामलाल की तीन वर्षीय बेटी सुमन शुक्रवार को गांव के पास नहर किनारे खेल रही थी। खेलते खेलते वह नहर के चैम्बर में चली गईं। वहां पानी ज्यादा होने के कारण डूबने लगी। यह देख लोगों ने लड़की को बाहर निकाला। तब तक वह अचेत हो गईं थी।

अचेत अवस्था में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां पर डीजे की धुन पर अस्पताल के कर्मचारी नाचते हुए होली मना रहे थे। बच्ची के पिता श्यामलाल ने बताया कि वह लड़की का उपचार कराने के लिए अस्पताल में इधर उधर दौड़ता रहा लेकिन सब होली मनाने में लगे रहे।

करीब एक घण्टे बाद डॉक्टर ने मेरी बच्ची को देखा और उसे मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि समय पर अगर इलाज किया होता तो बच्ची की जान बच गयी होती। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरिक्षक मनोज कुमार सिंह ने परिजनो को समझा बुझाकर शान्त कराया।

संविदा चिकित्सक डा अरविंद ने बताया कि मै कमरे में था। जानकारी पर मैने बच्ची को देखा। बच्ची की मौत हो चुकी थी।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …