Breaking News
Home / breaking / इसरो का युवा वैज्ञानिक 5 दिन से लापता, मचा हड़कम्प

इसरो का युवा वैज्ञानिक 5 दिन से लापता, मचा हड़कम्प

अहमदाबाद। इसरो (Indian Space Research Organisation) संस्था का युवा वैज्ञानिक रक्षाबंधन का पर्व मनाने छत्तीसगढ़ के सूरजपुर लौटने के दौरान रहस्मय ढंग से लापता हो गया। 5 दिनों से उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा है। उसके अचानक गायब होने से परिजनों सहित पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूरजपुर एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम परिजनों के साथ पुरी (ओडिशा) पहुंची, जहां उसका अंतिम मोबाइल लोकेशन मिला था। पुलिस ओडिशा से बैरंग लौट आई है। युवा वैज्ञानिक न घर पहुंचा और न ही उसके इसरो ड्यूटी में वापस लौटने की सूचना है।

 इंडियन स्पेश रिसर्च आर्गेनाइजेशन के अहमदाबाद में सूरजपुर जिले के लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कसकेला निवासी दीपक पैकरा पिता रामदास पैकरा वैज्ञानिक सी के पद पर पदस्थ है। दीपक रक्षाबंधन पर्व मनाने 5 अगस्त को अहमदाबाद से निकला था। 6 अगस्त को वैज्ञानिक ने नागपुर पहुंचने की जानकारी अपने परिजनों को दी थी। इसके बाद से दीपक का मोबाइल स्वीच ऑफ बता रहा है।

फोन-पे के ट्रांजेक्शन से परिजन को जानकारी मिली है, जिसके मुताबिक 7 अगस्त को उसका लास्ट लोकेशन पुरी स्टेशन (ओडिशा) बता रहा है। युवा वैज्ञानिक के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने लटोरी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।

सूरजपुर एसपी ने पुरी भेजी पुलिस की टीम

परिजनों की सूचना पर एसपी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर लटोरी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल 2 सदस्यीय टीम को परिजन के साथ पुरी रवाना कर दिया। पुरी में वैज्ञानिक के होटल ब्लू मून में ठहरने की जानकारी मिली है। 8 अगस्त के बाद से वैज्ञानिक का मोबाइल स्वीच ऑफ होने की वजह से संपर्क नहीं हो पा रहा है। वैज्ञानिक का अंतिम मोबाइल लोकेशन पुरी स्टेशन ही बताया जा रहा है। वह ड्यूटी पर भी वापस नहीं पहुंचा है। ऐसे में परिजन अब किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …