Breaking News
Home / breaking / उन्नाव गैंगरेप के अभियुक्त कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद हुई, 25 लाख जुर्माना

उन्नाव गैंगरेप के अभियुक्त कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद हुई, 25 लाख जुर्माना

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के निष्कासित विधायक एवं उन्नाव गैंगरेप के अभियुक्त कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने उम्रकैद सुना दी है। जब तक वह जिंदा रहेगा, जेल में ही रहेगा। साथ ही उस पर 25 लाख का जुर्माना भी लगाया है। इसमें से 10 लाख रुपए पीड़ित परिवार को दिए जाएंगे।
 मालूम हो कि बलात्कार पीड़िता की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। कार सवार दो महिलाओं (पीड़िता की चाची और मौसी) की इस दुर्घटना में मौत हो गई थी जबकि बलात्कार पीड़िता और उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीबीआई ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता के सड़क दुर्घटना मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और नौ अन्य के खिलाफ हत्या के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया था।

Check Also

थानेदार के नाम पर घूस लेते पुलिस कांस्टेबल अरेस्ट

डूंगरपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने के पुलिस कांस्टेबल …