Breaking News
Home / breaking / कंपनियों में भ्रष्टाचार में भारत 9 वें स्थान पर

कंपनियों में भ्रष्टाचार में भारत 9 वें स्थान पर

add kamal
मुंबई। कंपनियों के अंदर भ्रष्ट व्यवहार व रिश्वत आदि के लिहाज से भारत को 41 देशों में 9 वें स्थान पर रखा गया है।
ईवाई यूरोप, पश्चिम एशिया, भारत व अफ्रीका (ईएमईआईए) धोखाधड़ी सर्वे 2017 में यह निष्कर्ष निकाला गया है।
fraud2
इसके अनुसार भारत से शामिल लगभग 78 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि कंपनियों के अंदर रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार आम बात है।
इस लिहाज से भारत को यूक्रेन, यूनान, स्लोवेनिया, क्रोएशिया, केन्या, दक्षिण अफ्रीका व हंगरी के बाद रखा गया है।
keva bio energy card-1
हालांकि सर्वे में भारत की स्थिति इस साल कुछ सुधरी है क्योंकि 2015 में उसे छठें स्थान पर रखा गया था।
ईवाई इंडिया के पार्टनर अरपिंदर सिंह ने कहा कि भारतीय कंपनियों में भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी को लेकर सोच में थोड़ा ही लेकिन सकारात्मक बदलाव आता दिख रहा है। उन्होंने इस लिहाज से नियामकीय जांच तथा संचालन व पारदर्शिता पर जोर को रेखांकित किया।

 

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …