Breaking News
Home / breaking / खुशखबरी : 3-4 दिन बाद मानसून देगा दस्तक, सबसे पहले केरल भीगेगा

खुशखबरी : 3-4 दिन बाद मानसून देगा दस्तक, सबसे पहले केरल भीगेगा

weather
नई दिल्ली। भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। मानसून का इंतजार पूरा होने वाला है। मानसूनी फुहारें हमको भिगोने को बेताब है। जी हां, अगले 3-4 दिन में मानसून केरल में दस्तक देने वाला है।

 
इस समय पूरा देश गर्मी से बेहाल है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल मानसून केरल में एक दिन पहले ही दस्तक दे रहा है। इस साल केरल में मानसून 1 जून से पहले यानी 30-31 मई को ही पहुंच सकता है।

add kamal
बाकी राज्यों को भी बढ़ी आस

केरल में बारिश 1 जून से पहले शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार एक दो दिन पहले बारिश शुरू होगी, यानी बाकी राज्यों में भी जल्द बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। पिछले साल मानसून एक हफ्ते देर से आया था। 8 जून को पहली बारिश हुई थी।

परिस्थितियां अनुकूल

इस साल बंगाल की खाड़ी में मानसून के अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। इसलिए मानसून पहले आने की संभावना तेज है। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही इस बार अच्छी बारिश होने की संभावना जताई थी।

keva bio energy card-1
पहाड़ तरबतर

इस भीषण गर्मी में पहाड़ों पर पिछले कई दिनों से तेज बारिश हो रही है। उत्तराखंड में इस बारिश के चलते चार धाम यात्रा भी रुक गई थी। बीती रात झारखंड, बंगाल, और दिल्ली एनसीआर में भी तेज आंधी आई थी। राजस्थान में भी बारिश हुई थी। इससे मौसम सुहावना हुआ। लेकिन आज फिर से तापमान ऊपर चढ़ गया।

अगले दो-तीन दिनों में होगी बारिश

मौसम केन्द्र निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है और पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो चला है, जिसके परिणामस्वरूप आगामी 28, 29 और 30 मई को प्रदेश में अनेक स्थानों पर मानसून पूर्व बारिश होने का अनुमान है।
हालांकि पिछले 24 घंटे के दौरान भी राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान वाराणसी, इलाहाबाद, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद तथा क्षांसी मण्डलों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहा।

Check Also

 19 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर …