Breaking News
Home / breaking / गलत इशारे करने के आरोप में पादरी के खिलाफ मामला दर्ज

गलत इशारे करने के आरोप में पादरी के खिलाफ मामला दर्ज

अम्बाला शहर। गलत इशारे करने के मामले में महिला पुलिस ने शहर सी.एन.आई. चर्च के पादरी संदीप डेविड के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पादरी की तलाश शुरू कर दी है।

महिला का आरोप है कि वह प्राइवेट स्कूल में काम करती है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे वह अपनी बेटी के साथ चर्च की सड़क पर घूम रही थी। उस समय सी.एन.आई. चर्च का पादरी भी वहां अपने कुत्ते को लेकर घूम रहा था।

इसी दौरान आरोपी ने उसे देखते ही गलत इशारे करने शुरू कर दिए लेकिन वह कुछ समझ नहीं पाई और वापस चले गई। जब वह दोबारा चक्कर लगाने आई तो संदीप डेविड ने उससे कहा कि तेरे पति को अंदर जाने दे फिर उसे देखता है।

आरोपी के यह कहते ही उसने शोर मचा दिया, जिसे सुनकर कम्पाऊंड के कई लोग एकत्र हो गए। उसी समय वह महिला थाने पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत करवाया। महिला थाना प्रभारी सुनीता ढाका ने बताया कि संदीप डेविड पर केस दर्ज कर लिया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसपी ने बताया कि मामले की सूचना पर तुरंत चौकी प्रभारी व डीएसपी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …