Breaking News
Home / breaking / चार धाम यात्रा : नौ दिन में 11 तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत

चार धाम यात्रा : नौ दिन में 11 तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत

देहरादून। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा 2022 भी शुरू हो गई। चिंता की बात है कि स्वास्थ्य सहित अन्य कारणों से श्रद्धालु जान गवां रहे हैं।

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हार्ट अटैक से मरने वाले यात्रियों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। सोमवार को एक और तीर्थ यात्री की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। सोमवार को सुबह के दौरान यमुनोत्री यात्रा करने जा रहे महादेव वेकेटा सुब्रमनिमन (40) पुत्र वेंकेटा सुब्रमनियन निवासी फ्लेट नं० 302 पोलो गार्डन उपर पाईप लाईन शिसादरी पुरम बंगलौर ( कर्नाटक) का यमुनोत्री पैदल मार्ग पर स्वास्थ्य खराब हो गया।

यह भी देखें

जिसे परिजनों ने उपचार के लिए जानकीचट्टी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने कहा कि यात्री की हृदय गति रुकने से मृत्यु हुई है। बीती तीन मई से यात्रा शुरू होने से नौ मई सोमवार तक एक सप्ताह में यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर 10 तीर्थ यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी है।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …