Breaking News
Home / breaking / जापान-भारत दोस्ती की बुलेट ट्रेन पर सवार

जापान-भारत दोस्ती की बुलेट ट्रेन पर सवार

modi

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री शिंजो आबे शनिवार को टोक्यो से शिंकनसेन बुलेट ट्रेन में सवार हुए। दोनों नेता ट्रेन में सवार होके कोबे के लिए रवाना हुए।
मोदी द्विपक्षीय वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए तीन दिवसीय जापान यात्रा पर हैं। श्री मोदी का पिछले दो वर्षों में जापान का यह दूसरा दौरा है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने एक ट्वीट कर दोनों नेताओ की ट्रेन के अंदर की एक तस्वीर साझा की और कहा कि भारत, जापान के बीच संबंधों में गति आई है। प्रधानमंत्री मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे शिंकानसेन बुलेट ट्रेन में सवार होने के लिए टोक्यो स्टेशन पहुंचे।’
उन्होंने कहा कि अद्भुत रेल यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच अद्भुत मित्रता. प्रधानमंत्री मोदी और आबे कोबे में शिनकानसेन बुलेट ट्रेन में।’
मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेलवे में भी ऐसी ही टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। तीन दिवसीय द्विपक्षीय वार्षिक शिखर सम्मेलन शनिवार को समाप्त हो जायेगा।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *