Breaking News
Home / breaking / जार्ज फर्नांडिस का दाह संस्कार, ईसाई कब्रगाह में दफनाई जाएंगी अस्थियां

जार्ज फर्नांडिस का दाह संस्कार, ईसाई कब्रगाह में दफनाई जाएंगी अस्थियां

नई दिल्ली। प्रख्यात समाजवादी नेता एवं पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस का गुरुवार बड़ी संख्या में राजनेताओं तथा उनके प्रशंसकों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

फर्नांडिस का यहां लोधी रोड श्मशान घाट पर ‘जार्ज फर्नांडिस अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, जार्ज तेरा नाम रहेगा’ जैसे नारों के बीच अंतिम संस्कार किया गया।

लम्बी बीमारी के बाद 88 वर्षीय फर्नांडिस का मंगलवार को निधन हो गया था। उनके बेटे के अमेरिका में होने के कारण प्रतीक्षा में फर्नांडिस के पार्थिव शरीर को दो दिन तक संलेप लगाकर रखा गया था। उनकी अस्थियों को शुक्रवार को यहां एक ईसाई कब्रगाह में दफनाया जाएगा।

अंतिम संस्कार के समय उनकी पत्नी लीला कबीर, उनका पुत्र तथा उनके भाई के साथ ही परिवार के नजदीकी सदस्य मौजूद थे।

जाने माने समाजवादी नेता के अंतिम संस्कार में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अकाली दल के नेता सुखदेव सिंह ढ़ीढसा, लोकतांत्रिक जनता दल नेता शरद यादव, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं हषवर्धन समेत विभिन्न दलों के नेता, उनकी निकट सहयोगी जया जेटली, कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक मौजूद थे।

Check Also

खुले आसमां तले काटनी पड़ी रही रातें, कैंप में रुके चारधाम तीर्थयात्रियों का हंगामा

ऋषिकेश। इस बार चार धाम यात्रा पटरी से उतर चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों की अदूरदर्शिता …