Breaking News
Home / breaking / जालिम’ था पति, इसलिए मारकर ईंट भट्टे में छिपा दी लाश

जालिम’ था पति, इसलिए मारकर ईंट भट्टे में छिपा दी लाश

murder

महराजगंज। जालिम पति सिर्फ नाम से ही जालिम नहीं बल्कि स्वभाव से भी जालिम था। वह रोज शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था। एक दिन गुस्से में पत्नी ने उसे धक्का दिया और खेल खत्म। नीचे गिरते ही पति की मौत हो गई।

यह वाकया है उप्र के महराजगंज स्थित निचलौल क्षेत्र के ओड़वलिया गांव का। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है।

add kamal

छत्तीसगढ़ के जहांगीर चापा जिले के असलसरा थाना क्षेत्रांतर्गत पौड़ीडलहा गांव निवासी कीर्ति देवी व उसका पति जालिम दोनों ही ओड़वलिया गांव में स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे।

शुक्रवार देर रात पति जालिम शराब पीकर आया और मारने पीटने लगा। कीर्ति ने उसे धक्का देकर गिरा दिया।
सुबह जब पति को जगाया तब पता चला कि उनकी मौत हो गई है।

घबराकर कीर्ति ने उसकी लाश भट्टे पर ही बने कमरे में ईंटों के पीछे छिपा दी और काम पर चली गई।

keva bio energy card-1

शनिवार शाम को जब मजदूरी वितरण जालिम को खोजा गया तो वह नहीं मिला। जब लोगों ने कीर्ति से उसके बारे में पूछा तो वह हड़बड़ा गई। इससे लोगों का शक बढ़ गया।

भट्टा मालिक सहित अन्य लोग उसके कमरे में पहुंचे तो ईंटों के पीछे जालिम की लाश देख कर ढंग रह गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कीर्ति को अरेस्ट कर लिया।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …