Breaking News
Home / breaking / जिन्दा हो उठा मृत किशोर, हैरान गए शवयात्री

जिन्दा हो उठा मृत किशोर, हैरान गए शवयात्री

add kamal

चेन्नर्इ। धारवाड़ के मनागुंडी गांव में एक मृत किशोर उस वक्त जिन्दा हो उठा जब उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था। उसे अर्थी पर हिलता-डुलता देख लोग घबरा गए। वे उसे नजदीकी अस्पताल में ले गए, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। उसकी हालत नाजुक बतार्इ जा रही है।

10-13-49-images

17 साल के कुमार मारेवाड काे एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद पिछले सप्ताह उसे तेज बुखार हुआ। उसे धारवाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालात बिगड़ने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। डाॅक्टर ने बताया कि हालात नाजुक है आैर लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाया जाता है तो उसके बचने की उम्मीद नहीं है।

keva bio energy card-1

डाॅक्टर्स का कहना था कि उसके शरीर में संक्रमण फैल चुका है आैर इलाज जारी करने का फैसला परिवार को करना है। परिवार ने उसे घर ले जाने का फैसला किया। बाद में जब परिवार उसे घर लेकर पहुंचा तो उसे मृत समझ लिया गया आैर उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गर्इं। बाद में अंतिम संस्कार से पूर्व ही उसके शरीर में हलचल होने लगी।

उसने अचानक अपनी आंखें खोल लीं आैर हाथ-पांव हिलाने लगा आैर तेजी से सांस लेने लगा। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …