Breaking News
Home / breaking / तीन वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़, किशोर अरेस्ट

तीन वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़, किशोर अरेस्ट

जींद। महिला थाना पुलिस ने स्थानीय एम्लाइज कालोनी में तीन वर्षीय बालिका के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में एक किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इस किशोर को आज जुवेनायल बोर्ड में पेश किया जहां से उसे बोस्टल जेल हिसार भेज दिया गया।

एम्पलाइज कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि गत छह नवम्बर शाम उसकी तीन वर्षीय बेटी घर से अचानक लापता हो गई। तलाश करने के दौरान एक खाली प्लॉट से उसके रोने की आवाज सुनकर जब वे वहां पहुंचे तो मौहल्ले का ही किशोर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था जो मौके से उस समय फरार हो गया।

शिकायत मिलने में महिला पुलिस ने किशोर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जुवेलाईन बोर्ड ने उसे जेल भेज दिया है।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …