Breaking News
Home / breaking / तोगड़िया दिनभर रहे लापता, फिर बेहोश मिले, अस्पताल में भर्ती

तोगड़िया दिनभर रहे लापता, फिर बेहोश मिले, अस्पताल में भर्ती


अहमदाबाद। विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया को लेकर मंगलवार को दिनभर हड़कम्प मचा रहा। वे दिनभर लापता रहे। तोगड़िया के खिलाफ राजस्थान की गंगापुर शहर अदालत ने 10 साल पुराने मामले में वॉरंट जारी किया था। इस कारण उनकी गिरफ्तारी की अफवाह भी उड़ी। बाद में वे बेहोशी की हालत में अहमदाबाद के शाही बाग इलाके में मिले। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तोगड़िया का सोमवार सुबह 10.45 बजे से कुछ पता नहीं चल पा रहा था। शहर के पालदी इलाके में स्थित विहिप कार्यालय के सुरक्षाकर्मियों का कहना था कि तोगड़िया रविवार को रात में एक बजे आखिरी बार देखे गए थे। जबकि पुलिस का कहना है कि तोगड़िया आखिरी बार ऑटो रिक्शा में सुबह 10.45 बजे एक दाढ़ी वाले शख्स के साथ जाते दिखाई दिए थे।
बाद में उन्हें एम्बुलेंस की मदद से चंद्रमणि अस्पताल में भर्ती कराया।
अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक हाइपोग्लाइसीमिया (कम शुगर लेवल) की वजह से तोगड़िया बेहोश हो गए थे। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलने के बाद वहां बड़ी तादाद में विहिप कार्यकर्ता भी एकत्रहो गए हैं। इसे देखते हुए अस्पताल के आस-पास कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। चंद्रमणि अस्पताल के निदेशक डॉक्टर रूप कुमार अग्रवाल का कहना है कि तोगड़िया को अस्पताल में अचेत अवस्था में लाया गया था। उनका कहना है, उनकी हालत में सुधार हो रहा है। हालांकि अभी वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। उनका हृदय रोग का इतिहास रहा है। लिहाजा इको-2डी जांच की गई है। बाकी जरूरी जांचें बाद में की जाएंगी।

उधर विहिप के महासचिव चंपत राय ने तोगड़िया के गायब रहने को गंभीर बताते हुए जांच की मांग की है। मालूम हो कि तोगड़िया को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। जब वे कार्यालय से रवाना हो रहे थे तब सुरक्षा कर्मियों को साथ ले जाने से मना कर दिया था।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …