News NAZAR Hindi News

दिल्ली से हवाई सफर 1 मई से सस्ता होगा


मुंबई। जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से यात्रा करना सस्ता हो जाएगा। नियामक एईआरए ने हवाईअड्डा परिचालक को एक मई से विकास शुल्क लगाना बंद करने को कहा है।

विकास शुल्क के तौर पर प्रतिमाह 30 करोड़ रुपए के औसत संग्रह का हवाला देते हुए नियामक ने कहा कि कुल मंजूर विकास शुल्क राशि 3,415.35 करोड़ रुपए के 30 अप्रैल, 2016 तक वसूल होने की संभावना है।

वर्तमान में, आईजीआई हवाईअड्डे से घरेलू यात्री को प्रति उड़ान 100 रुपए विकास शुल्क के तौर पर देना पड़ता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए यह शुल्क 600 रुपए है।