Breaking News
Home / breaking / दुनिया की सबसे बुजुर्ग दादी अम्मा ने ली संसार से विदाई

दुनिया की सबसे बुजुर्ग दादी अम्मा ने ली संसार से विदाई

 16-51-19-images
रोम। दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला 117 वर्षीय इटली की एम्मा मोरानो का निधन हो गया।
मोरानो का जन्म 29 नवंबर 1899 को हुआ था. उनका उत्तरी इटली के वर्बानिया में उनके घर में निधन हो गया। मोरानो 19वीं  सदी की आखिरी जीवित इंसान थीं। अब पूरी दुनिया में 1900 ईस्वी से पहले जन्मा कोई भी व्यक्ति अब जीवित नहीं बचा है।
add kamal
 वर्ष 1938 में उनका इकलौता बेटा गुजर गया था। इसके कुछ ही दिन बाद उन्होंने अपने हिंसक पति को छोड़ दिया था। तभी से मोरानो अकेली ही रहती थीं।
keva bio energy card-1
मोरानो अपने दीर्घायु के लिए अपनी अनुवांशिकी और डाइट को जिम्मेदार मानती थीं। वह रोजाना तीन अंडे डाइट में लेती थीं, इनमें से दो कच्चे होते थे।
उनके परिवार में अन्य लोग भी ज्यादा उम्र तक जिए। मसलन उनकी मां की उम्र 91 साल थी और उनकी कुछ बहनें भी 100 साल की उम्र तक पहुंची थीं।

 

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …