News NAZAR Hindi News

दुर्गा पांडाल से लौट रही थी, मौका पाकर दबोचा और…

उमरिया। जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर गांव में 28 वर्षीया दलित महिला के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

उमरिया जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर ग्राम मजमानी खुर्द में 10 अक्टूबर की रात में पूरा गांव दुर्गा माता के पंडाल में चल रहे कार्यक्रम को देख रहा था, उसी बीच महिला रात 2 बजे अपने घर जा रही महिला का पीछा करते गांव के युवक जवाहर यादव ने उसे जबरन घर के पीछे बाड़ी में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान महिला मदद की गुहार लगती रही, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। मां की आवाज सुन उसका 8 वर्षीय पुत्र ने अपने पिता छुन्ने लाल को बताया, तब महिला के पति ने अपने एक साथी साथ आरोपी को दबोच लिया घर में बंद कर लिया, लेकिन सुबह होते ही वह भाग निकला।

समाज के दबाव और बदनामी के डर से दो दिन तक पीड़ित परिवार चुप बैठ रहा, लेकिन बीती रात उन्होंने पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

एसडीओपी उमरिया प्रीतम सिंह वालरे ने बताया कि 10 तारीख की रात में 28 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार की घटना घटी है। महिला को लेकर परिजन बुधवार को रात में रिपोर्ट दर्ज करवाने आए थे।