Breaking News
Home / breaking / नेपाल में बस खाई में गिरी, 16 की मौत, 14 घायल

नेपाल में बस खाई में गिरी, 16 की मौत, 14 घायल

काठमांडू। नेपाल के पश्चिमी जिले डांग में शुक्रवार को बस के गहरी खाई में गिरने से 16 लोगों की मौत हाे गई तथा 14 अन्य घायल हो गए।

मुख्य जिला अधिकारी गोविंद प्रसाद रिजल ने बताया कि इस दुर्घटना में 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 14 अन्य घायल हो गए और सात लोग लापता हैं। बस राजमार्ग से फिसलकर करीब 500 मीटर नीचे चली गई। हमलोग स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों की मदद से राहत बचाव अभियान चला रहे हैं।

रिजल ने बताया कि बस में अधिकांश यात्रियों में स्थानीय स्कूल के छात्र तथा शिक्षक सवार थे वे सालयान जिले में पिकनिक मनाकर अपने घर लौट रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमलोग अभी तक दुर्घटना में मारे गए लोगों और घायलों की पहचान नहीं कर पाये हैंं। ऐसा लगता है कि अधिकांश पीड़ित छात्र थे। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …