Breaking News
Home / breaking / पति विदेश में है, जेठ करता था यौन शोषण

पति विदेश में है, जेठ करता था यौन शोषण

 

जींद। हरियाणा के जींद जिले के सफीदो शहर में एक 35 वर्षीय महिला ने अपने जेठ पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर दिया गया है। शिकायत के अनुसार महिला का पति विदेश में है। सबसे पहले वर्ष 2012 में उनके जेठ रामनिवास ने उनके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता ने लोकलाज के भय से घटना के बारे में किसी को नहीं बताया।

उसके बाद जेठ लगातार यौन शोषण करता रहा। आरोप है कि विरोध करने पर वह मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी भी देता था। शहर थाना सफीदों की जांच अधिकारी राजेश कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …