Breaking News
Home / breaking / पत्नी की बेवफाई का भयानक बदला, करंट से ली तीन की जान

पत्नी की बेवफाई का भयानक बदला, करंट से ली तीन की जान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेवफाई और पड़ोसी के साथ भाग जाने का भयानक बदला लिया। उसने पड़ोसी के घर के चारों तरफ बिजली का नंगा तार बिछा कर तीन लोगों की जान ले ली। इस घटना में छह लोग झुलस गए।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने इसके बारे में जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रबिउल मिस्त्री की पत्नी पड़ोसी के साथ भाग गई थी। पत्नी के पड़ोसी के साथ भाग जाने से नाराज मिस्त्री ने भयानक बदला लेने की ठानी।

उसने बुधवार को मध्य रात्रि में पड़ोसी के घर के चारों तरफ बिजली का नंगा तार बिछा दिया और फिर कुछ कचरा एकत्रित कर आग लगा दी। इसके बाद उसने स्वयं ही पड़ोसी के घर पर लगी घंटी बजाई। इसके बाद बदहवासी में लोग घर से बाहर निकले और उनका पैर बिजली के नंगे तार पर पड़ता गया जिसके कारण नौ लोग झुलस गए।

इसके बाद झुलसे हुए लोगों को नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल ले जाया गया जहां जाकिर हुसैन और उसके दो रिश्तेदारों को डॉक्टरों ने आज सुबह मृत घोषित कर दिया, जबकि छह लोगों का शहर के सरकारी अस्पताल में उपचार हो रहा है।

इस मामले के संदिग्ध आरोपी मिस्त्री को स्थानीय लोगों ने नजदीक के एक रेलवे स्टेशन पर देखा और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में लोगों ने उसे महेशताला पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मिस्री को गिरफ्तार कर उपचार के लिए विद्यासागर स्टेट जनरल हास्पिटल में भर्ती कराया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मिस्त्री अपने घर से सटे पड़ोसी के साथ पत्नी के भाग जाने को लेकर बहुत नाराज था और उसने इसी का बादला के लिए इस वारदात को अंजाम दिया है।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …