Breaking News
Home / breaking / पहली बार आदिवासी महिला बनीं हमारी राष्ट्रपति, मोदी बधाई देने जाएंगे

पहली बार आदिवासी महिला बनीं हमारी राष्ट्रपति, मोदी बधाई देने जाएंगे

नई दिल्ली। देश को गुरुवार को नए राष्ट्रपति के लिए पहले राउंड की काउंटिंग में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को काफी पछाड़ दिया है। पहले राउंड की मतगणना में मुर्मू को 748 में से 540 वोट मिले। जबकि यशवंत सिन्हा को 208 मत मिले।
सेकंड राउंड के बाद मुर्मू को 1349 वोट मिले। तीसरे राउंड की मतगणना के बाद मुर्मू को विजयी घोषित किया गया। उनकी कुल वोट वेल्यू 5 लाख, 77 हजार 777 रही।
मुर्मू की जीत की काफी संभावना जताई जा रही है। वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। मतगणना खत्म होते ही मुर्मू के घर की सुरक्षा बढ़ा  दी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद मुर्मू को बधाई देने उनके आवास के लिए रवाना हुए। बीजेपी मुख्यालय के बाहर जश्न का माहौल है। कई राज्यों से आए लोग अपनी अपनी लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहे हैं।
पहले दौर की मतगणना के बाद द्रौपदी मुर्मू की बढ़त के बाद बीजू जनता दल सांसद अनुभव मोहंती ने कहा, “यह ओडिशा के लिए बहुत गर्व की बात है। एक आदिवासी महिला को देश का सबसे बड़ा पद मिल रहा है। यह बहुत खुशी की बात है। आदिवासी समाज क्योंकि उड़ीसा में 62 आदिवासी समूह हैं। उनमें से एक समाज से द्रौपदी मुर्मू है।”

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …