Breaking News
Home / breaking / पाकिस्तानी सैनिकों ने फिर बरसाई गोलियां, हमारे दो जवान शहीद

पाकिस्तानी सैनिकों ने फिर बरसाई गोलियां, हमारे दो जवान शहीद

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का फिर उल्लंघन करते हुए शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की, जिससे सेना के दो जवान शहीद हो गये।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुंदरबानी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी। गोलीबारी में सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये और बाद में उनकी मौत हो गयी।

शहीद जवानों की पहचान नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफलमेन सुखबीर सिंह के रूप में की गयी है।

Check Also

 20 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर …