Breaking News
Home / breaking / पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी जारी, कुछ घरों को हुआ नुकसान

पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी जारी, कुछ घरों को हुआ नुकसान

जम्मू। पाकिस्तान ने पुंछ जिले की किरनी सेक्टर में एलओसी को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी है। शनिवार सुबह करीब 9 बजकर 45 मिन्ट से सीमा पार से अकारण गोलीबारी की जा रही है। पाक सैनिक छोटे हथियारों से फायरिंग करने के साथ ही मोर्टार के गोले भी दाग रहे हैं। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
पीआरओ डिफेंस से मिली जानकारी के अनसार शुुक्रवार रात को भी बालाकोट और मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई थी। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार डर का माहौल बना हुआ है। कई घरों को नुुकसान पहुंचा है। गोलियां और गोले लोगों के खेतों और घरों तक पहुंच रहे हैं।

Check Also

थानेदार के नाम पर घूस लेते पुलिस कांस्टेबल अरेस्ट

डूंगरपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने के पुलिस कांस्टेबल …